जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान को याद रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि:नरसिंह केसरी

कोरांव बाजार में वीर बाल दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा भारी संख्या में शामिल हुए लोग
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को कोरांव बाजार स्थित गुरुद्वारा प्रांगण से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें नगर पंचायत कोरांव के वर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी और पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सिख समुदाय के लोगों ने इस जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जुलूस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी ने कहा कि जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को सदैव याद रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि यह दिन धर्म और सच्चाई के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले इन योद्धाओं की बहादुरी और साहस की याद दिलाता है। केसरी ने यह भी कहा कि वीर बाल दिवस बच्चों और युवाओं को इन शहीदों के बलिदान के बारे में सिखाने और बताने के लिए प्रेरित करता है। इसी क्रम में, नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भी जोरावर सिंह और फतेह सिंह के त्याग, समर्पण और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, भाजपा नेता राकेश पांडेय, अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्रा, भाजपा नेत्री आरती कोल, जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चैबे भी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, मंडल अध्यक्षों में बबुआन द्विवेदी, रामराज सिंह पटेल, करुणेन्द्र श्रीवास्तव, सूर्य प्रताप सिंह, रघुवंश मणि कोल, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार अनिल सिंह, बबलू सिंह, रिंकू सिंह और पंकज केसरी समेत बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *