Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मांगों को लेकर 3 जनवरी 2026 तक मांगों पर वार्ता अधिकारियों से होगी वार्ता, समझौता ना होने की स्थिति माघ मेला के कार्य को बंद करने की चेतावनी
PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं लो नि वि फील्ड कर्मचारी वेलफेयर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्क बैठक संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय लो नि वि के कैम्पस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लो नि वि फील्ड कर्मचारी वेलफेयर समिति के महामंत्री अरुण पाण्डेय एवं संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष एवं लो नि वि फील्ड कर्मचारी वेलफेयर समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने किया बैठक में लो नि वि के विभिन्न खंडों के अधिशासी अभियन्ताओं के द्वारा समस्याओं का सकारात्मक निर्णय ना लिए जाने के विरुद्ध कर्मचारियों में आक्रोश रहा वर्षों से तमाम सारी समस्याएं लंबित हैं पर वहीं अधिकारी कुम्भकरणी निद्रा में सो रहे हैं जिसके संबंध में निर्णय लिया गया कि एक बार पुनः कर्मचारियों की मांगों को पत्राचार के माध्यम से समस्त खंडों को प्रेषित किया जाएगा तत्पश्चात मांगों पर सकारात्मक वार्ताध् निस्तारण ना किए जाने एवं मेला में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को स्पेशल वर्दी एवं ओवर टाइम का भुगतान ना किये जाने कि स्थिति में माघ मेला में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 3 जनवरी 2026 से माघ मेला का काम बंद करके आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकि सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। आज की बैठक में मुख्य रूप से जनपद मंत्री श्याम लाल यादव, संजीव श्रीवास्तव,मेला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, मेला मंत्री वासुदेव श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र, युवराज मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा,आकाश निषाद, बिरेंद्र मणि तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, कन्हैया लाल शुक्ल, सीताराम, सुरेंद्र पाण्डेय राकेश श्रीवास्तव,अजय पाठक, सतीश पुरी, विजय श्याम तिवारी, दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम, सहित सैकड़ों कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।