Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
नगवां ब्लाक के खलियारी मंडल स्थित निर्मल इंटरमीडिएट कालेज प्रांगण में हुआ आयोजन
SONBHADRA NEWS: हिंदू समाज मना रहा उत्सव की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ वर्ष। विकासखंड नगवां के खलियारी मंडल अंतर्गत किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को सकल हिंदू समाज के द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि यह समय हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है जिसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है कि हम अपने गौरवशाली इतिहास को स्थापित करने में सफल होते नजर आ रहे हैं।हर तरफ सनातन की जय जयकार हो रही है मां भारती धानी चुनरिया में रंगती हुई अपने हिंदू संस्कृति के लिए पुनः विश्व के मानस पटल पर अमिट रेखा खींच अलौकिक क्षण को जी रही है। हां यह सत्य है कि हम कभी विस्तारवादी नहीं रहे किंतु आज वह समय आ गया है कि हमें विस्तारवादी भी होना होगा और ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए हमारी संस्कृति पर बुरी नजर डालने वालों को सबक सिखाना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर पी एन पाण्डेय ने कहा की आज पूरा विश्व हमारी तरफ बहुत आशा लगाए किसी भी घटना पर क्रिया प्रतिक्रिया का इंतजार करता है क्योंकि उसे पता है की हम उस संस्कृति से आते हैं जो सदैव न्याय की ही बात करता है।आज ए आई आया हम तो पहले से ही ए आई से बहुत आगे है यदि हम मस्तक के तिलक,चोटी,कलावा और प्रातः अपने पूज्य के चरण वंदन करें तो इसका साइंटफिक रीजन बहुत ही बड़ा है। कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक,जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी,राहुल, रामकीर्ति, विजय, हिरेश, रमाकांत, श्यामसुन्दर पाण्डेय, श्रीकांत, महेंद्र, रवि कुमार, सिम्पू पाण्डेय, कलावती जायसवाल,बलिराम दास जी महाराज संत, संदीप, पन्ना लाल, राकेश,रामसेवक खरवार,श्याम बिहारी, अभय जी , राकेश जी, श्याम मोहन पाण्डेय जी, रमाकांत जी, राजेश चौरसिया जी, विजय यादव जी, आशुतोष जी, महेंद्र जायसवाल जी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव ने किया।