Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बंजरिया के बाहर बुधवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव बंजरिया निवासी रामशरण उर्फ लल्ला 36बर्ष पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामशरण मंगलवार की रात मजदूरी पर पानी लगाने गया था। बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया मृतक पानी लगाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।