मुख्यमंत्री के पलिया आगमन पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पूरी टीम के साथ किया स्वागत सम्मान

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह नेपाल से अपने डेलिगेशन के साथ भारत भ्रमण पर दिल्ली हरिद्वार एवं अन्य स्थानों पर गए हुए थे जहां देश की तमाम बड़ी हस्तियों से भेंट वार्ता कर वापस नेपाल लौटते समय प्रोटोकॉल बनबसा बॉर्डर की तरफ से होने के बावजूद भाजपा नेता रवि गुप्ता के निमंत्रण पर वह गौरीफंटा सीमा से नेपाल की ओर लौटे! पलिया आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी,पलिया जिला बनाओ मंच के संयोजक रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री को पुष्प वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं श्रीमद भागवत गीता प्रदान कर समस्त भारतीयों,प्रदेश, लखीमपुर जनपद एवं पलिया विधानसभा भारतीय जनता पार्टी परिवार एवं सम्मानित जनता की ओर से बेहतरीन स्वागत एवं सम्मान कर नेपाल के लिए रवाना किया!
अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता रवि गुप्ता की मांग पर आश्वासन दिया कि उनके होते नेपाल में किसी भी भारतीय को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी और ना ही नेपाल की धरती पर किसी भी भारत विरोधी कार्य को अंजाम होने दिया जाएगा! भारत नेपाल सीमा पर निवास करने वाली जनता की परेशानियों के बारे में भी रवि गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वाशन दिया गया! इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेपाल में कार्य देखने वाले हरकेश्वर मोहनराज जोशी एवं मुख्यमंत्री के पुरे डेलिगेशन के साथ ही अनुज स्वरूप शुक्ला, देवराज गर्ग, एडवोकेट विजय वाजपेई, राघव हिंदू, विशाल गुप्ता, आकाश बाजपेई ,सतीश श्रीवास्तव, डॉक्टर संजू विश्वास, अंशुल गुप्ता, राम प्रकाश भास्कर कमल नाग, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *