Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष ने राज्यपाल से किया मुलाकात
PRAYAGRAJ NEWS: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉ प्रशांत कुमार को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर आज विधानसभा में करारा जवाब दिया है। उन्होंने उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉ प्रशांत कुमार का बचाव करते हुए कहा है कि यूपी में जिस तरह से माफिया की कमर तोड़ी गई है। इसी तरह से शिक्षा आयोग में भी यूपी के रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक को तैनाती दी गई है। ताकि प्रदेश में नकल माफियाओं की भी कमर तोड़ी जा सके। सीएम योगी ने विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए हर स्तर पर प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। हर स्तर पर ऐसे तंत्र विकसित किए हैंएजिससे नकल पर रोक लगा सके। उन्होंने कहा है कि इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में भी रिटायर्ड डीजी को बैठाया हैएताकि नकल माफियाओं की कमर टूटे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है की आदत तो नकल माफिया की आप लोगों ने खराब की थी लेकिन उन्हें सुधारने का काम बीजेपी सरकार कर रही है। सीएम ने कहा कि जब कोई माफिया या नकल माफिया हेकड़ी दिखता है तो उसे ठीक रास्ते पर लाने का काम उनकी सरकार करती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही हमारे पद की शपथ भी है। गौरतलब है कि यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉ प्रशांत कुमार ने यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल से भी आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की है। इस मुलाकात में उन्होंने भर्ती परीक्षाओं को लेकर अपनी कार्यवाही से भी उन्हें अवगत कराया है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से चयन आयोग में वह बदलाव करने जा रहे हैं। इंटरनल विजिलेंस सिस्टम डेवलप कर रहे हैं और भर्ती कैलेंडर भी जल्द जारी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही आयोग में एक विजिलेंस ऑफिसर की भी नियुक्ति करने जा रहे हैं। शुक्रवार 19 दिसंबर को यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद मंगलवार 23 दिसंबर को उनकी अध्यक्षता में आयोग की पहली बैठक हुई थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे।