तुलसी पूजनए पंण् मदनमोहनएअटल बिहारी की जयंती मनाई गई

PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिरए सिविल लाइन्स में श्तुलसी पूजन दिवसश् के साथ .साथ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में विधि . विधान से तुलसी के पौधे का पूजन और आरती की गई । प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने तुलसी के वैज्ञानिक और औषधीय गुणों पर चर्चा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य बताये. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ;बीएचयूद्ध के प्रणेता पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। प्रधानाचार्य ने पंण् मदनमोहन मालवीय के आदर्श जीवन का परिचय कराते हुए बताया कि कैसे उन्होंने शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होने पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके राजनीतिक जीवनए कविताओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की चर्चा की। इस दिन को श्सुशासन दिवसश् के रूप में याद करते हुए उनके अनुशासन और राष्ट्र प्रेम को छात्रए छात्राओं के लिए अनुकरणीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *