छात्राओं की शानदार प्रस्तुति पर बजती रही तालियां

एंकरए मेकअप आर्टिस्टए सोशल एक्टिविस्टए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरए ट्रैवल ब्लॉगर हर्षा रिछारियाए महापौरए प्रबंधक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
PRAYAGRAJ NEWS: आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज अंग्रेजी माध्यम के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आज  सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्य अतिथि एंकरए मेकअप आर्टिस्टए सोशल एक्टिविस्टए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ट्रैवल ब्लॉगर हर्षा रिछारिया एवं  अतिथि  महापौर गणेश केसरवानी ने विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल के साथ दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक  पंकज  जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि एंकरए मेकअप आर्टिस्टए सोशल एक्टिविस्टए सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ट्रैवल ब्लॉगर हर्षा रिछारिया ने छात्राओं को संबोधित कर उन्हें शैक्षणिक उपलब्धियां की महत्ता से परिचित कराया। प्राइमरी के बच्चों ने राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र.छात्राओं द्वारा पहलगाम हमले का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम सिंदूर बहुत ही सराहनीय  रहा। देश के विभिन्न संस्कृति को दर्शाता मनमोहक नृत्य ने दर्शकों को देश के विभिन्न राज्यों से परिचित कराया। प्रबंधक पंकज जायसवाल ने छात्राओं और अतिथियों को संबोधित करते हुए वर्ष पर्यंत  हुई विद्यालय की उपलब्धियां से अवगत कराया तथा छात्र.छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाया कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा कितना महत्व रखती है। इस अवसर पर प्रधानचार्या डॉ मधु सिंहए पूनम जायसवालए मोनाली जायसवालए दीपक अग्रहरि ए अभिषेक गुप्ताए नेहा मालवीयए सरिता सिंह और सोनम जायसवाल को वर्ष पर्यंत्र सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। रेलवे स्टेशन एवं रेलगाड़ी पर आधारित मनमोहक मंच सज्जा नेहा मालवीय एपारुल गुप्ता एहनी मिश्रा एवं उनके सहयोगी छात्र.छात्राओं ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के सभी सदस्यए प्राचार्या प्रो अर्चना पाठकए प्रधानाचार्य श्रीमती नीना प्रजापतिए डॉ मधु सिंहए प्रो इभा सीरोठियाए डॉ ममता गुप्ताएचीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठीए डॉ ममता गुप्ताएआशा श्रीवास्तव आदि सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। धन्यवाद प्रधानाचार्या डॉ मधु सिंह ने  और संचालन सोनम एवं श्रीमती पारुल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *