Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: मधुकरपुर के विनयका टोला निवासी शिवशंकर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके चाचा ने बिना अनुमति के उनके संयुक्त आराजी गाटा संख्या 508 व 519 की मिट्टी ठेकेदार को बेच दी है। मौके पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल और कानूनगो से जमीन के रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि मामला मुख्य रूप से जमीन के बंटवारे से संबंधित है। उन्होंने शिकायतकर्ता को शांति बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि वे उपजिलाधिकारी कोर्ट में धारा 116 के तहत बंटवारे का वाद दाखिल कर अनुतोष प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को इस प्रकरण की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि विवाद का स्थाई समाधान हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार नौगढ़, हल्का लेखपाल एवं कानूनगो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विवादों का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।