Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
गरीबों, वंचितों व वनवासियों को कंबल ओढ़कर उन्होंने दिया शासकीय गर्माहट
BHADOHI NEWS: कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर जनपद के सभी तहसीलों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अधिकारियों द्वारा जरूरतमंदो को कंबल का वितरण किया जा रहा है। डीएम ने देर शाम जोरई स्थित वनवासी बस्ती के झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर 30 जरूरतमंद व्यक्तियो को स्वंय कंबल का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर वहां पर दो सोलर लाइट व रिबोर कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात डीएम ने खावावीर पहुंचकर 25 गरीबों, वंचित लोगों को कंबल का वितरित किया। कंबल पाकर वंचितों के चेहरे पर खुशी व आत्मीय मुस्कान दिखी। उन्होंने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का आभार जताया। डीएम ने समस्त एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियों को चिंहित करते हुए तथा मलिन बस्तियों में कंबल का वितरण सुनिश्चित कराएं तथा अलाव जलाने की व्यवस्था प्रत्येक प्रमुख चैराहों पर कराएं। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण व अलाव की स्थिति की जियो टैग भी संबंधित पोर्टल पर फीडिंग कराई जाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि जनपद में असहायों एवं निराश्रितों के मध्य वर्तमान शीतलहर में निराश्रित, असहाय, एवं कमजोर वर्ग के लोगों के मध्य कंबल वितरण सुनिश्चित करने के लिए तहसीलवार कुल 3138 की कार्रवाई की गई है। एक हजार कंबल प्रति तहसील वितरण के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आपदा विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों को कुल 168 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, डीआईओ डॉ.पंकज कुमार, आपदा विशेषज्ञ अंकित सिंह व अन्य उपस्थित रहे।