बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला का नकाब हटाये जाने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

सपा महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया

JALAUN NEWS: कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना ने अपनी महिला टीम के साथ राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश के द्वारा कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच पर महिला के नकाब पर जबरजस्ती हाथ लगाना और इस कुकृत्य के समर्थन में उ.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एवं भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा महिला के सम्मान के खिलाफ दिए गया बयान निंदनीय और इनकी महिलाओं के प्रति दूषित मानसिकता को दर्शाता है। सपा नेत्री ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि ऐसे लोगों को उनके पद से बर्खास्त करते हुए मूकदमा दर्ज कराया जाये।
विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से सपा महिला जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, जिला महासचिव जमालुद्दीन पप्पू, रशिम पाल, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, विवेक यादव,दशरथ पाल बैंक प्रकोष्ठ, महेश शिरोमणि, पारुल खरे, विनीता वर्मा, पुष्प लता, गुलशन, नूरी बानों, सुनीता जाटव, ज्योति देवी, मिथलेश यादव सहित आदि सपाजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *