Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बैडमिंटन में कटरा गुलाब सिंह के बच्चों का जलवा, जीते कई मेडल
PRATAPGARH NEWS: सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा अमरपाल मौर्य के द्वारा बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल के सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन में कटरा गुलाब सिंह के मनीष पटेल, सूरज पटेल को प्रथम स्थान तथा मोहम्मद फरदीन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ बालिका वर्ग में जैनब और सिमरन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मनीष पटेल, जैनब तथा सिमरन अमर जनता इंटर कॉलेज के वर्तमान छात्र-छात्राएं (यूपीएस कटरा गुलाब सिंह के पूर्व छात्र ) सूरज पटेल और मोहम्मद फरदीन यूपीएस कटरा गुलाब सिंह के वर्तमान छात्र हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। पूनम लता राज जिला कीड़ा अधिकारी, रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका, सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट मास्टर आदि लोगों का कार्यक्रम संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा। भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता,कौशलेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मान्धाता,,अमर जनता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या स्निग्धा पांडेय, तथा मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।