पूर्व प्रधानमंत्री स्व: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर श्रद्वांजलि सभा का हुआ आयोजन

PRATAPGARH NEWS: सदर विधानसभा के पाराहमीदपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा  एवं कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य रहे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजाराम वैश्य ने अटल जी के राष्ट्रीय हितों और जनसेवा से जुड़े विचारों को साझा करते हुए उन्हें सर्व स्वीकार्य वाले व्यक्तित्व का महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सत्ता स्वार्थ नहीं बल्कि सेवा और संवेदना का माध्यम होना चाहिए जो अटल जी के राजनीतिक जीवनकाल में पूरी तरह झलकती थी। कार्यक्रम में पूर्व मंडल फअध्यक्ष शिव विलास ग्राम प्रधान रमाशंकर सरोज अजय सरोज अंजनी पांडे राजेश पांडे संजय शुक्ला बलदेव गुप्ता अशोक वर्मा राम सजीवन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता है एवं महिलाएं एवं पुरुष  रहे मौजूद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *