Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AURAIYA NEWS: भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य जयंती की संध्या पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने दीप प्रज्वलित कर चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए वाजपेयी जी को याद किया। इस दौरान उनके राजनीतिक जीवन, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णायक निर्णयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडे, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष अमरचंद राठौर, कार्यक्रम सहसंयोजक जिला मंत्री इंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष सर्वेंद्र भदोरिया, मनु राजपूत, अनुराग दिक्षित, सत्येंद्र गौतम, स्वीटी कुशवाहा, राजा भदोरिया, जगमोहन सिंह चौहान, अंकित दुबे, संजय कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल, विकास की नीतियों और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।