Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: मानव सेवा संस्थान एवं फीफा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। बालिकाओं और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालिकाओं की श्रेणी में डायमंड फुटबॉल क्लब और चैंपियन फुटबॉल क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। लंबे संघर्ष के बाद डायमंड फुटबॉल क्लब ने चैंपियन फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में फतेहपुर स्पोर्टिंग जूनियर फुटबॉल क्लब और ब्लैक स्टोन फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बच्चों ने अपने फुटबॉल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंततः ब्लैक स्टोन फुटबॉल क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज कर अगला चरण सुनिश्चित किया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व जिला खेल संघ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे एवं क्षेत्रीय सभासद सादाब ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी बालिकाओं को फुटबॉल किट वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया और पूरे मनोयोग से खेलने की प्रेरणा दी। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए डायमंड फुटबॉल क्लब की कोच पूजा गुप्ता, जिला खेल संघ के मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान, प्रदीप कुमार पांडेय, आदर्श मिश्रा, वकील अहमद, शबनम, गुड़िया मौर्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।