Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सिराथू विधानसभा के त्रिलोकपुर गांव में बृहस्पतिवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हीरा लाल सरोज ने अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी, सुचिता और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उनका नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री उमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और जनकल्याण की योजनाओं से देश को नई दिशा दी।कार्यक्रम में गौतम भट्ट सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हीरालाल सरोज, उमेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव , मंडल प्रशांत केसरी, सुरेश द्विवेदी , रजित राम यादव , रामचंद्र विश्वकर्मा , देवेश चौधरी , सूरज शर्मा , करन सिंह , नीरज , विशेष, साहुल, योगेंद्र शर्मा , सुनील शर्मा, नक्के सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।