घर से नकदी व जेवर लेकर युवती रफूचक्कर, गांव के एक युवक पर केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव की एक युवती दस दिन पहले घर से नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई , युवती के पिता ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है , पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री 15 दिसंबर की सुबह घर से कही चली गई , काफी खोजबीन के बाद बेटी का पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई , पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी घर से 35 हजार नकदी, सोने चांदी के जेवर सहित अपने दस्तावेज भी ले गई है । पीड़ित ने गांव के एक शादी शुदा व्यक्ति पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रूपचन्द्र कालिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *