Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के कस्बा कुकरा में एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यबक्रम के मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक शेर अली खान रहे।
स्थापना दिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए शेर अली खान ने क्षेत्र के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान उऩ़्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य राष्ट्र प्रथम और मानवता की सेवा है। कड़ाके की ठंड में किसी जरूरतमंद को राहत पहुँचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम को प्रांत संयोजक शेर अली खान ने स्वयं अपने हाथों से असहाय व बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाए कर सर्दी से निजात दिलाया। शेर अली खान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आपसी भाईचारा, शिक्षा और राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कस्बा के बासिंदो ने संगठन के इस मानवीय कदम की प्रशंसा की और शेर अली खान के प्रयासों की सराहना की।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के आयोजित कार्यक्रम के मौके पर संगठन के जिला संयोजक सगीर अहमद खान, हाजी अब्दुल हबीब खान, मौलवी मोहम्मद कासिम अंसारी, शमीम खान, रोहतास खान, छोटे खान, चमन खान, राशिद अल्वी, छुननन खान, की मौजूदगी में जाहिरा बेगम , रहबरी बानो ,मैंना देवी, निशा देवी, उषा देवी, प्रेम देवी, रामकुमार, नूरजहां, शमा परवीन, बेगम बानो, मुबारक अली, नुमाइशा बेगम, अज़ीज़न, राम अवतार, मधु देवी, उर्मिला, सुरेंद्र मंडल, शरीफ कुर्रेसी , खलील शाह,मंगू अंसारी, छोटे शाह ,सादकुन बानो, मुनीम अंसारी, सहित भारी संख्या में असहाय बुजुर्गों को कंबल वितरित किए लोगों के लिए भोजन मे तहरी की व्यवस्था की गयी थी सभी जरूरत मंदों ने तहरी खाकर कंबल पाकर खुशी से चेहरों पर मुस्कान आई।