बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के घर पुत्री जन्म पर जश्न का माहौल,

पूर्व कोऑर्डिनेटर राजू गौतम ने मिठाई बांटकर दी मुबारकबाद

KAUSHAMBI NEWS: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय सुप्रीमो मायावती के भतीजे एवं पार्टी के युवा चेहरा आकाश आनंद के घर पुत्री के जन्म की खुशखबरी मिलते ही  कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस शुभ अवसर पर पूर्व कोऑर्डिनेटर राजू गौतम ने लोगो के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।राजू गौतम ने नवजात शिशु के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आकाश आनंद और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि बेटी का जन्म केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान की बात है। बेटियां समाज की शान होती हैं और वे परिवार के साथ-साथ देश का नाम रोशन करती हैं।इस अवसर पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी नवजात बच्ची के बेहतर भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की दुआ की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह, उल्लास और खुशी देखने को मिली। मिठाइयों के वितरण के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशियां साझा कीं। लोगो ने कहा कि आकाश आनंद के घर बेटी के जन्म से पार्टी परिवार में भी खुशी का माहौल है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नवजात बच्ची स्वस्थ रहे और परिवार को ढेरों खुशियां दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *