ज़िप अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

FATEHPUR NEWS: ज़िला पंचायत सभागार में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और चेयरमैन अभय प्रताप सिंह (पप्पू सिंह) का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज़िप स्टाफ़ और ठेकेदारों ने 51 किलो वज़नी भारी-भरकम माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी और केक काटकर उनके चिरायु होने की कामना की। जन्मदिन की शुरूआत से पहले, अभय प्रताप सिंह ने ज़िला अस्पताल का दौरा कर मरीज़ों को फल वितरित किया और स्वयं रक्तदान भी किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों में राजू सिंह, मनोज लाल सिंह, बबलू तिवारी, करन सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक सिंह, आकाश तिवारी, मोनू सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस प्रकार का आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं बल्कि सेवा और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *