अदम्य साहस और बलिदान से समृद्ध थे साहिबजादे :अजीत पाल सिंह

साहिबजादों का त्याग राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : अन्नू श्रीवास्तव
FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती बाल मंदिर, रघुवंशपुरम, फतेहपुर में एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस घोषित किया गया। यह दिवस सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अद्वितीय साहस, धर्मनिष्ठा और बलिदान की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन आक्रांताओं द्वारा जब गुरु गोविंद सिंह जी पर दमनकारी नीतियां थोपी गईं और उनके अबोध साहिबजादों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, तब बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने झुकने से इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप दोनों वीर बालकों को ईंटों की दीवार में जीवित चुनवा दिया गया, जो भारतीय इतिहास में अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं, उसके मूल में साहिबजादों का बलिदान निहित है। मात्र 9 वर्ष के बाबा जोरावर सिंह और 7 वर्ष के बाबा फतेह सिंह का यह सर्वोच्च त्याग राष्ट्र के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह, रिक्की सरदार सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर बालकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के उपरांत नगर में प्रभातफेरी भी निकाली गई, जिसके माध्यम से जन-जन को वीर साहिबजादों के अदम्य साहस और बलिदान की गाथा से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में सुशीला मौर्या रहीं। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, रविंद्रपाल सिंह, जिला मंत्री पुष्पा पासवान, प्रसून तिवारी, मंडल प्रभारी अभिषेक शुक्ला, ओम मिश्रा, शुभम तिवारी, सुरेन्द्र सोनकर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *