Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: जनपद में विटामिन-ए अनुपूरण कार्यक्रम के द्वितीय चरण (2nd राउंड) का शुभारम्भ सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ अमित गुप्ता व एसीएमओ डॉ आरएम गुप्ता की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता द्वारा किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि विटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने एवं कुपोषण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जनपद के 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों को विटामिन-ए की निःशुल्क खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। यह अभियान 26 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 24 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग टीम को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। इसी क्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निर्धारित सत्र स्थलों पर व्यापक स्तर पर खुराक वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है।