Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: सनफ्रांस ग्रुप ने झांसी के युवाओं के लिए रोजगार और शहर के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की है। यह घोषणा ग्रुप के आयोजित क्रिसमस डे समारोह के दौरान सनफ्रांस हाइट सरोवर, रक्सा शिवपुरी राजमार्ग में ग्रुप के एमडी ने की।
एमडी ने कहा कि झांसी ने सनफ्रांस ग्रुप को बहुत कुछ दिया है और अब ग्रुप की जिम्मेदारी है कि शहर को भी कुछ लौटाए। उन्होंने बताया कि झांसी में बनी कॉलोनियों में सनफ्रांस हाइट सरोवर प्रमुख है, जिसमें फ्लैट, टेंट हाउस और कॉमर्शियल स्पेस सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ हैं। एमडी ने कहा कि झांसी के युवा उच्च शिक्षा और नौकरियों के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन अब ग्रुप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा ताकि पैसा बाहर न जाए बल्कि शहर में ही रहे। उन्होंने बताया कि बीते 20 वर्षों में ग्रुप ने घर बनाते हुए दस हजार लोगों को रोजगार दिया है और अब झांसी के युवाओं के लिए ईवी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, डेटा सेंटर और क्वांटम कंप्यूटर प्लांट लगाने का प्रयास किया जाएगा। एमडी ने झांसी वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका समर्थन ग्रुप का नाम लंदन तक पहुंचाने में मददगार रहा.