Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: बिजौली क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खनन किए जाने का मामला सामने आया। निरीक्षण के समय अवैध खनन होते पाए जाने पर सुश्री तान्या, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल ई०टी०एफ० (एन्फोर्समेंट टास्क फोर्स) एवं पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जब्ती उपरांत उक्त जेसीबी एवं ट्रैक्टरों को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस विभाग को सौंप दिया गया। उक्त निरीक्षण एवं कार्रवाई के समय सुश्री तान्या, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी, ई०टी०एफ० की टीम एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने की बात कही गई है।