Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मनोज तिवारी अध्यक्ष और अमरपाल सिंह मंत्री निर्वाचित
JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में ब्लॉक इकाई बड़ागांव का निर्वाचन कार्यक्रम हुआ। डायट बरुआसागर में निर्वाचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने शिक्षक संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संघर्षशील और जुझारूपन को शिक्षकों के हित के लिए ज्वलंत रखने का आह्वान किया। ब्लॉक चुनाव में मनोज तिवारी अध्यक्ष और अमरपाल सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक मोनिका सिंह और निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों के मान सम्मान को प्रथम वरीयता दी जाएगी। ब्लॉक स्तरीय समस्याओं को निस्तारित कराने और जनपद स्तर तक समस्याओं को अग्रसारित कराने का कार्य किया जाएगा। संगठन को प्रभावी बनाने और शिक्षकों की एकजुटता को दर्शाने का भरसक प्रयास करने का उन्होंने आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, अब्दुल नोमान, शिवकुमार पाराशर, उमाशंकर शर्मा, अजय सिंह परिहार, उमेश बबेले,आनन्द मोहन मिश्रा, अकील अहमद खान, धर्मेन्द्र सोलंकी, दीपक बिरथरे, छाया निरंजन, संजीव अरजरिया, जितेन्द्र त्रिपाठी, मोहित मिश्रा, अरविन्द दीक्षित, इमरान मंसूरी, शहजाद अहमद,, निसार अहमद, प्रशांत द्विवेदी, राजदीप यादव, मुकेश सिंह, अमित सिंह, अजय मंगलम, सन्तोष भार्गव, अजय सिंह, मुजीउल्लाह, प्रदीप शर्मा, अखिलेश मिश्रा, दिनेश कुमार, राकेश तिवारी, जितेन्द्र सिंह, बृजेश बरदया, विपिन सिंह, हर्षेन्दु गोस्वामी, सत्येन्द्र सिंह, जितेन्द्र शुक्ल, नेहा राणा, अंजली सोनी, रेशमा परवीन, स्नेहलता शर्मा, निधि निरंजन, माया अग्रवाल, नीतू गोस्वामी, अर्चना रावत, उपासना, वर्षा पाल, वन्दना तिवारी, कल्पना प्रजापति, रामकुमारी यादव, स्मिता पाण्डेय, मुशाहिदा बेगम, मनोज चौरसिया, प्रीति रायकवार, श्वेता रानी, पूजा रानी गुप्ता, सुनीता शर्मा, राधा गुप्ता, रेनू चौरसिया, रजनी मिश्रा, शोभा तिवारी, रानी शर्मा, शमा नसीम, अविनाश चतुर्वेदी, राजेन्द्र पटेल, कौशल किशोर वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन गौरव तिवारी ने और आभार अरुण गुप्ता ने व्यक्त किया।