सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजगढ़, मृतकों के परिजनों से मिला

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का  प्रतिनिधिमंडल राजगढ़ विकास खण्ड के राजगढ़़ गांव पहुँचा। जहाँ दीप नरायन उर्फ रमेश शर्मा के दो बेटों रवि शर्मा 24 वर्ष व मनीष शर्मा 22 वर्ष एवं दरबान गांव निवासी बाबूलाल के पुत्र शुभम 18 वर्ष की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य 19 वर्षीय अभिनाष शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा निवासी राजगढ़ के वाराणसी के ट्रामा सेन्टर में इलाज हो रहा है। मौके पर जाकर शोक संतप्त परिवार के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल में शैलेष पटेल विधानसभा अध्यक्ष मड़िहान, रविन्द्र बहादुर सिंह, सन्तबीर मौर्या ब्लाक अध्यक्ष राजगढ़, गणेश केशरी जिलाध्यक्ष व्यापार सभा, दिलीप जायसवाल, विमलेश यादव, राम नरायन, विकास केशरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *