अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पर हुआ रणनीतिक मंथन, किया गया सम्मान

PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर संघर्ष में योगदान के लिए शनिवार को यहां आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के कार्यालय पर अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। वही यूपी बार काउन्सिल के चुनाव मंे लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी महेश के समर्थन को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने सदस्य पद पर अनिल कुमार तिवारी महेश के समर्थन का जोशीला ऐलान किया। कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर संघर्ष का संकल्प जताया। वही अधिवक्ताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर साथियों के मिले जोरदार समर्थन को लेकर उत्साह भी दिखा। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता रामसजीवन वर्मा को अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी यादव व संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय व संयोजन यात्रा के प्रदेश संयोजक विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व महामंत्री प्रवीण यादव, विभाकरनाथ शुक्ला, रोशन सरोज, हरेकृष्ण तिवारी, अरूण तिवारी, आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *