पीड़िता ने बेटी के ससुरालियों पर लगाया बेटी के साथ प्रताणित कर मारपीट कर भगाने का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के चकसैनी में ब्याही एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुरालीजन आएदिन प्रताणित कर मारपीट कर घर से भगाते है , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंतू का पुरवा निवासी शर्मा देवी पत्नी फकीरे लाल पटेल ने शनिवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी प्रीति देवी की शादी पांच वर्ष पहले चक सैनी गांव के एक युवक के साथ हुई थी , शर्मा देवी का आरोप है उसके दामाद बेटी की सास , नंद आदि ससुरालीजन आएदिन बेटी को प्रताणित कर मारपीट कर घर से भगाते है , बेटी ने आप बीती फोन पर जानकारी दी । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *