गोविंदपुर गोरियों के विद्यालय मे हुई चोरी, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविन्दपुर गोरियों मे एम, आर यू, एन बालिका विद्यालय मे अज्ञात चोरो ने विद्यालय मे चोरी की घटना क़ो अंजाम दिया है, इस विद्यालय मे ये चोरी की दूसरी घटना है इससे पहले भी इसी विद्यालय मे चोरो ने चोरी की थी। बीती रात हुई इस चोरी मे अज्ञात चोरो द्वारा विद्यालय के अंदर से सोलर पैनल, स्टेब्लइजर, इन्वार्टर व मशीन, सहित अन्य उपकरण चोरों ने पार कर दिया लगातार हुई दूसरी घटना से विद्यालय प्रशासन क़ो बहुत आर्थिक नुकसान हुआ है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खडे हो रहें है। फहीम अहमद पुत्र रईस अहमद ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि विद्यालय में 15 दिसंबर व बीती रात हुई चोरी से उसका काफी नुकसान हो गया । चोरी की सूचना मिलते 112 डायल पुलिस और सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुयाना कर जांच पड़ताल मे जुट गई है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गस्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है । थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की बहुत जल्द चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों क़ो गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *