जनपद में पुलिस की सख्ती, शांति भंग में 4 गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना कोतवाली क्षेत्र में की गई, जहां चार अभियुक्तों के विरुद्ध शांति भंग की धारा में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने थाना हुसैनगंज से एक वांछित अभियुक्त, जबकि साइबर क्राइम थाना से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान में 62 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 2 वाहनों से कुल ₹2,000 का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *