Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: शनिवार को नगर विधानसभा के लायंस स्कूल लालडिग्गी के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पं0 अटल बिहारी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर “अटल स्मृति” सम्मेलन का आयोजन विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्रा द्वारा किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य धर्मेन्द्र राय एवं विशिष्ट अतिथि सोनभद्र के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा रहे । भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य अतिथि एवं सभी मंचासीन श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके पुष्पार्चन किया तथा आये हुए सभी मंचासीन अतिथियों एवं बैठे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया । अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि विराट व्यक्तित्व और मर्म को महसूस कर नाप – तौल कर शब्द रखने वाले वाक पटु हमारे परम स्नेही हमारे गौरव के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी को हम सभी भारतवासियों की ओर से उनके जन्म शताब्दी पर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं । मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय ने श्रद्धेय़ अटल बिहारी बाजपेयी जी के कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का कालखण्ड भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक स्थितरता का अध्याय नहीं है, बल्कि यह उस संवेदनशील राष्ट्रीय चेतना का विस्तार है, जिसमें सैनिक, शहीद और उनका परिवार राष्ट्र की आत्मा के केन्द्र में प्रतिष्ठित दिखाई देता है । यह वह समय था जब शासन की भाषा में केवल नीति और संख्या नहीं, बल्कि संवेदना, कृतज्ञता और नैतिक दायित्व भी स्पष्ट रूप से बोलते थे । वाजपेयी जी स्वयं कवि – हृदय थे और संभवतः इसी कारण उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा करने वाले सैनिक को केवल रणनीतिक आवश्यकता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्य के रूप में देखा । 1999 का कारगिल युद्ध इस दृष्टि का ऐतिहासिक साक्ष्य बनकर सामने आया । हिमालय की बर्फीली चोटियों पर जब भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया, तब पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा दिखाई दिया । युद्ध के दौरान और उसके पश्चात वाजपेयी सरकार ने जिस प्रकार शहीदों को सार्वजनिक सम्मान प्रदान किया । वर्ष 2000 के आसपास शहीदों और सैनिकों के कल्याण से जुड़ी नीतियों में एक अधिक संगठित और दीर्घकालीन दृष्टि दिखाई देने लगी । इसी कालखंड में सैनिकों के परिजनों के लिए पेट्रोल पंप और एलपीजी गैस एजेंसी जैसी व्यवस्थाओं को विशेष महत्व मिला । इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ने अपना विषय रखते हुए बताया कि स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, जिसने सत्ता को लक्ष्य नहीं, साधन माना । उनकी यात्रा किसी राजवंश की देन नहीं थी, न ही किसी आकस्मिक जनलहर का परिणाम । यह यात्रा संघ की शाखाओं में अनुशासन सीखने से आरंभ होती है, जनसंघ की बैठकों में विचार गढ़ने से आगे बढ़ती है और अंततः लोकतांत्रिक सत्ता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचती है । 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ । यह केवल एक दल का जन्म नहीं था, बल्कि जनसंघ की वैचारिक विरासत का पुनर्गठन था । अटल जी इसके पहले अध्यक्ष बने । प्रारंभिक वर्षों में भाजपा को राजनीतिक असफलताएँ मिलीं । 1984 में मात्र दो सीटें । किंतु अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय भी सत्ता की शॉर्टकट राजनीति नहीं चुनी । इसी कड़ी में कार्यक्रम आयोजक व विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि पं0 अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे भारत की राजनीतिक चेतना, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास दृष्टि के शिल्पकार भी थे । आगे उन्होंने यह भी बताया कि भारत का कोई नागरिक या मजबूर मां का बेटा भूखा न सोए उसके लिए अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना प्रारम्भ किया । भारत के प्रत्येक नागरिक के सर्वजन हित को ध्यान में रखते हुए हवाई यात्रा को सत्ता एवं सुगम बनाने का अभिनव प्रयोग किया । इस दौर में भी हम सबल समग्र और विकासशील है स्वर्गीय अटल जी को उनके समर्पण त्याग और राष्ट्र भक्ति के लिए अनन्त बार सादर नमन करते हैं और अटल जी के प्रयासों और उनके देखे हुए सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा व पं0 दीनदयाल जी के अन्त्योदय योजना को साकार करते हुए गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास बनाकर मुहैया कराना, विद्युतीकरण कर सौभाग्य योजना से मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर गरीबों के घरों को रोशन करना, स्वच्छ भारत योजना के अन्तर्गत सभी के घरों में शौचालय ( इज्जत घर ) का निर्माण कराना, कोई भूखा न सो जाए इस पीड़ा को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना, कृषि व किसानों के कल्याण के लिए ग्राम ज्योति योजना से विद्युतीकरण कर किसानों के लिए सेपरेट फीडर व्यवस्था कराने का कार्य किये, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 06 हजार रूपये सालाना सीधे अन्नदाता किसान भाईयों के खाते में भेजना, आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख रूपये तक फ्री इलाज सुविधा की व्यवस्था की । कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजक जिलामंत्री भाजपा हेमंत त्रिपाठी एवं सहयोगी पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर पश्चिमी भावेश शर्मा रह. उक्त सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिलामंत्री गौरव ऊमर, नितिन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, संतोष कुमार पाठक, दीपक सिंह, डॉली अग्रहरि, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूर्या दूबे, महामंत्री सुनीता शर्मा, दीपा ऊमर, कविता सिंह राजपूत, सुमन यादव, वरिष्ठ ओमकार यादव, मालती त्रिपाठी, देव प्रकाश पाठक, रोहित त्रिपाठी, श्याम सिंह, उमेश तिवारी, जिलाध्यक्ष अनु0मोर्चा राजेश कुमार, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश पाण्डेय के साथ सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।