Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: शनिवार को जनपद के पट्टीकला अहरौरा विधानसभा–मड़िहान स्थित आर्य शिशु मंदिर में विधायक निधि से ₹10 लाख की लागत से निर्मित नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शिशु मंदिर बच्चों को गुणवत्ता-युक्त शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करते हैं,जिससे बच्चे आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। विधायक ने विद्यालय के विकास के लिए अपने विधायक निधि से एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की घोषणा भी की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्यामलाल, व्यवस्थापक राम सकल वर्मा,कोषाध्यक्ष रमेश बहेलिया,प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी,मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, महामंत्री विनोद सिंह,कृष्णा तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।