Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखीमपुर खीरी में आर्ट–क्राफ्ट, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्नों ने अपनी कोमल कल्पनाओं के माध्यम से ‘बुक रीडिंग का महत्व’ विषय को प्रस्तुत किया। प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ‘क्राफ्ट क्रिएशन’, ‘फार्म टू प्लेट’, ‘पैरालंपिक्स’ एवं ‘ऑन द रोड’ जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल्स तैयार किए। जूनियर वर्ग के बच्चों ने ‘बॉलीवुड रेट्रो’, ‘वुडन वंडर’ तथा ‘ईको स्टिक क्रिएशंस’ पर आधारित सृजनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया।सीनियर वर्ग के छात्र–छात्राओं ने विज्ञान विषय पर आधारित रोचक एवं ज्ञानवर्धक चार्ट्स व मॉडल्स प्रस्तुत किए। इनमें ई.सी.जी. ग्राफिकल रिप्रेजेंटेशन, डीएनए मॉडल, स्ट्रक्चर ऑफ आई, रात्रिकालीन सौर ऊर्जा संयंत्र, अल्ट्रासोनिक सेंसर, असेंबल्ड ड्रोन, हाइड्रोपोनिक तकनीक, एनर्जी जेनरेशन, सोलर पावर प्लांट, डिस्टेंस मेजरमेंट प्रोजेक्टर आदि प्रमुख आकर्षण रहे। वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘लाइव कैफे’ के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के हाउस डिग्निटी, नोबल, रीगल एवं लिबर्टी ने कार्टून थीम पर आधारित प्रस्तुति दी। क्रमशः ‘जंगल बुक के मोगली और बघीरा’, अलादीन के ‘अलादीन और जिनी’, ‘मोटू–पतलू’ तथा ‘टॉम एंड जेरी’ पर बनाए गए आकर्षक कटआउट्स ने वातावरण को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में हाउस लिबर्टी विजेता तथा हाउस डिग्निटी उपविजेता रहा। बाल मेले में चाइनीज फूड, साउथ इंडियन, चाट कॉर्नर, कबाब–पराठा एवं बेकरी सहित अनेक स्टॉल लगाए गए। लकी ड्रॉ में निकले आकर्षक पुरस्कार पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित गुप्ता, सी.एम.एस., जिला महिला चिकित्सालय ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी एवं बाल मेले की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के जनरल मैनेजर शिखर पाल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने पाठ्य-सहगामी क्रियाकलापों को विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए उन्हें सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने मुख्य अतिथि सहित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों, शिक्षक–शिक्षिकाओं एवं समस्त इंचार्ज को धन्यवाद दिया।