रायपुर में मनुस्मृति दहन दिवस मनाया, मनुस्मृति को जलाया

LUCKNOW/CHATTISGARH NEWS: मनुस्मृति दहन की 98 वी स्मृति दिवस पर अम्बेडकर चौक रायपुर में  छत्तीसगढ़ मूलनिवासी संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष अमरजीत पटेल ने की। मुख्य अतिथि बहुजन चिंतक विष्णु बघेल थे। संचालन मूलनिवासी संघ के उपाध्यक्ष रामलाल गुप्ता ने किया। जाति उन्मूलन आंदोलन के अखिल भारतीय संयोजक कॉमरेड तुहिन  विशिष्ट वक्ता थे।
अन्य वक्ताओं में भजन जांगड़े, सविता जांगड़े, सुनील गणवीर, कॉमरेड पुरुषोत्तम, रेशमा आनंद, नरेंद्र वर्मा, दिलीप अम्बेडकर, अभय पस्तरिया, एडवोकेट अश्विनी, दशरथ लाल , कृष्णा चंद आदि साथी थे।
25 दिसंबर 1927 को बाबासाहेब डॉक्टर अम्बेडकर और उनके अनुयायियों द्वारा महाराष्ट्र के महाड़ में सनातनी मनुवादी हिंदुत्व और निर्मम जातिव्यवस्था को वैधानिक रूप प्रदान करने वाली मनुस्मृति के दहन दिवस का स्मरण उपस्थित जनों द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के अंत में बाबासाहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में,छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में नफ़रत और विभाजन के सौदागर  अडानी अंबानी सरीखे महाभ्रष्ट कॉरपोरेट घरानों के लठैत क्रूर मनुस्मृति आधारित हिंदुराष्ट्र परियोजना को लागू करने वाले संघी मनुवादी ब्राम्हणवादी फासीवादी ताकतों के खिलाफ जोरदार नारे लगे। और देश के 85 फीसदी दलित उत्पीड़ित,अन्य पिछड़ा वर्ग,आदिवासी, महिला,अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमान और ईसाई समुदाय तथा आम मेहनतकश जनता को गुलाम बनाने वाली मनुस्मृति का दहन किया गया। कार्यक्रम में जनवादी गीत और कविताएं भी प्रस्तुत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *