Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ के तत्वाधान में आज गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज लखनऊ में तीन दिवसीय जनपदीय वार्षिक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल डा. प्रदीप कुमार प्रदीप कुमार द्वारा द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार ने विपरीत मौसम में बच्चों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना करते हुए स्काउटिंग को अनुशासन के लिए अनिवार्य बताया। मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्काउटिंग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। रैली के संयोजक डा.आर.पी. मिश्र ने जनपदीय रैली में सहयोग के लिए गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक मिश्र व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन, एवं जिला संस्था के पदाधिकारियों की प्रशंसा की जिनके सहयोग से सफल रैली का आयोजन हो रहा है। डॉ मिश्र ने सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से स्काउट/गाइड की गतिविधियों के संचालन तथा प्रशिक्षण पर बल दिया। आज की रैली में संयोजक एवं संस्था के संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, उपाध्यक्ष शर्मिला सिंह, एसओसी रविंदर सोढ़ी, एएसओसी पूनम संधू, डीसी (गाइड) संगीता अग्रवाल, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सयुक्त सचिव डा. मीता श्रीवास्तव, पायनियर मांटेसरी स्कूल के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह, गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक मिश्र के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रैली में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1000 स्काउट्स/गाइड्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डीओसी (गाइड) गाइड मधु हंसपाल ने किया।