Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LUCKNOW NEWS: बंगलादेश में आए दिन हिंदूओं की हो रही हत्याओं के खिलाफ आज लखनऊ में विधानसभा के सामने लखनऊ विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और केन्द्र सरकार से देश में बंगलादेशी लोगों और समानों को पुरी तरह से प्रतिबंधित करने की मांग की। इस दौरान छात्र नेता आलोक मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में आए दिन खुलेआम हिन्दूओं की हत्या हो रही है, हिन्दू महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है जो मानवता के खिलाफ घिनौना अपराध है। जिसके विरोध में हम सभी लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता व सैकड़ों छात्र आज विधानसभा के सामने बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हम भारत सरकार से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं।इस दौरान रितिक रावत, हरिश मिश्रा, उदयवीर, विनय सिंह, सौरभ यादव, प्रभात सिंह, वरुण उपाध्याय सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।