Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JALAUN NEWS: कोतवाली कालपी में अपहरण घटना में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक ने मात्र 12 घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा। खबर के अनुसार कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक पुत्तू लाल ने महिला पुलिस पुलिस बल के साथ 14 वर्षीय किशोरी लड़की एवं आरोपी किशोरी को गिरफ्तार करने में बराबर संदिग्ध जगहो पर दबिश दे रहे थे वहीं रविवार के दिन मुखबिर की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन कालपी में पहुंचकर मुकदमे के आरोपी श्याम पुत्र जगदेव निवासी हीरापुर को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में किशोरी लड़की को बरामद किया घटना के बाबत आरोपी को मुकदमे से संबंधित धाराओं में पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर जेल भेजा उक्त मुकदमे में किशोरी लड़की महिला पुलिस की हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर कार्यवाही शुरू कर दी है।