Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: रविवार को लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर पांडे के द्वारा लालापुर गांव में जाकर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वजा रोहण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता है। चौधरी ने कहा कि 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी इस अवसर पर देश के महान,मात्रा 72 लोगों ने एक राजनीतिक चिंतन और नागरिक चिंतन के लिए ए हूम जो अवकाश प्राप्त IPS थे वो एक मंच बनाया। एशिया और अफ्रीका में ब्रिटिश साम्राज्य में उभर ने वाला आधुनिक राष्ट्रीयता का आंदोलन बना कांग्रेस। उस समय भारत का नियंत्रण ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश साम्राज्य को स्थापित हो गया था तब 72 लोगों ने मिलकर मुंबई में ओ मेश चंद्र बनर्जी के अध्यक्षता में कांग्रेस की पहली बैठक की। कांग्रेस के इस अभियान में देशभर से नौजवानों ने, किसानों ने, महिलाओं ने, अमीरों ने ,गरीबों ने ,दलित और आदिवासियों सब ने मिलकर ब्रिटानिया हुकूमत से मोर्चा लेकर भारत माता को गुलामी से मुक्त कराया और आजादी को प्राप्त किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अंतरिम गवर्नमेंट संभाल कर 51 और 52 में सामान्य चुनाव कराकर देश के प्रधानमंत्री पद को संभाला था । तब से लगातार देश कांग्रेस के नेतृत्व में तरक्की की बुलंदियों को छूता रहा चाहे औद्योगिक क्रांति रही हो ,चाहे सिंचाई के लिए बड़े बांध की आवश्यकता हो ,या बिजली के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की जरूरत हो, चाहे संचार क्रांति की बात हो देश हर मुद्दे पर आगे रहा हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, रामकृपाल मौर्य दुर्गेश पांडे, राजेंद्र विश्वकर्मा, इश्तियाक अंसारी, रघुनाथ बिंद, डॉक्टर शहाबुद्दीन, ऋषभ शुक्ला, सिराज अहमद,केशव प्रसाद, आदिवासी लक्ष्मी शंकर पांडे, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।