मनरेगा को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया-डॉ शिवकुमार पटेल

MIRZAPUR NEWS: अखिल भारतीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल ने झंडारोहण कर महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डॉ शिवकुमार पटेल ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की विरोधी है। मनरेगा को खत्म करने का काम भाजपा सरकार ने किया है, जो देश और किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के बताएं मार्ग पर चलकर सरकार से लड़ने का काम करेगी और मनरेगा को पुनः लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। कार्यक्रम में गुलाब चंद्र पांडे, बृजेश द्विवेदी, कैलाश प्रजापति, तुलसीदास गुप्ता, फ़ैज़ अहमद, राम लखन, मास्टर राकेश पटेल, अंतेश मिश्रा, दिनेश पटेल, संतोष पटेल, विजय कनौजिया, दिनेश यादव, मनोज पटेल, राजेश प्रजापति सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *