Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MUZAFFARNAGAR NEWS: जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
निरीक्षण के क्रम में डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा नगरीय क्षेत्र अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृष्णापुरी एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सदर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेघाखेड़ी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जटमुझेडा, मोरना ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरौली तथा जानसठ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरापुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराज का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, जांच सुविधाएं, साफ-सफाई, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने समय पर मरीजों की जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा जनमानस के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सभी स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।