मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। टीम द्वारा शासन एवं पुलिस विभाग की महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल पर डेमो), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन–102, एम्बुलेंस सेवा–108, महिला हेल्पलाइन–181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन–1930 आदि की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं से अपील की गई कि वे किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें तथा अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *