महिला के साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में एक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा की एक महिला अपने मामा के घर बीबिनियापुर में रहती है, महिला का आरोप है कि पड़ोस का एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने लगा, पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
पईसा थाना क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव की खुशबू देवी पुत्री बच्ची लाल सोनकर ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बीबिनियापुर में अपने मामा चंदर लाल के घर में रहती है , खुशबू का आरोप है कि शनिवार की शाम वह घर के पास बैठी थी तभी पड़ोस का एक व्यक्ति गाली गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा , खुशबू की शिकायत पर पुलिस ने विनोद पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *