मैंनहा खंबारखेड़ा स्थित अस्थायी गौशाला का नगर पालिका ईओ ने किया निरीक्षण

LAKHIMPUR KHERI NEWS: रविवार को नगर पालिका ईओ संजय कुमार नगर पालिका की टीम के साथ मैतहा, खंबारखेड़ा स्थित अस्थायी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंश को चारा खिलाया तथा गौशाला में कार्यरत मजदूरों को सर्दी से बचाव के लिए जैकेट वितरित कीं। इस अवसर पर नगर पालिका ईओ ने गौशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने गौशाला की देखरेख से जुड़े सभी जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि गौवंश के लिए समय से चारा-पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि सर्दी के मौसम में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *