Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस भवन पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज शुक्ला जी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया l सभा को संबोधित करते हुए पंकज शुक्ला ने कहा कि 28 दिसंबर 1855 को बनी कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों से देश की आजादी की लड़ाई लड़ी आजाद भारत को विश्व के सर्वश्रेष्ठ लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित किया विकास की राह में चलते हुए भारत को तमाम उद्योग अंतरिक्ष कार्यक्रम और चिकित्सीय संस्थान रेल हवाई और जल यातायात आदि आधारभूत संरचनाओं से भरपूर किया l कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि 28 दिसंबर 1855 को जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि भारत की आत्मा आजादी का आंदोलन और लोकतंत्र की आधारशिला है l अंग्रेजी हुकूमत की जंजीरों को तोड़ने से लेकर गांधी , नेहरू, पटेल आजाद और असंख्य बलिदानियों के संघर्ष तक कांग्रेस ने भारत को आजादी, संविधान दिया, लोकतंत्र को जीवित रखा l और एक समावेशी धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय पूर्ण भारत की नींव रखी l नवभारत के निर्माण का निरंतर संकल्प लेते हुए किसान को सम्मान युवा को अवसर महिला को सुरक्षा और हर नागरिक को समान अधिकार मिले l
आज देश में नफरत, असमानता और अन्याय को बढ़ावा देने का वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है l तब भी कांग्रेस निर्भीक होकर लोकतंत्र संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है l उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नवाज खान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रामपाल शाक्य , चंद्र प्रभा अवस्थी, जावेद अली एडवोकेट राजेन्द्र गुप्ता, आफताब अहमद, कल्लन खान, गुलफाम आदि l