Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: अखिल भारत हिंदू महासभा, के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन के अवसर पर लखीमपुर खीरी में जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर प्रदेश संगठन मंत्री अध्यक्ष डॉ. सचिन पांडे के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र वाजपेई,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, नगर संयोजक सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदू समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं हिंदुत्व के मूल सिद्धांतों पर अपने-अपने विचार रखे। सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला ने किया। उन्होंने मंच संचालन के दौरान सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इसी मौके पर आए रितेश पांडे युवा नगर अध्यक्ष गोला नैतिक शर्मा अखिलेश मिश्रा मीडिया प्रभारी मितौली रिशु मिश्रा नगर उपाध्यक्ष गोला शोभित शुक्ला अजीत वर्मा उर्मिला शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपेश शर्मा दिलीप कुमार आदर्श कुलदीप गोद लखीमपुर खीरी गौरव जयसवाल राकेश विश्वकर्मा विजय बहादुर सिंह रुद्रांश विश्वकर्मा गोपाल मिश्रा अखंड सिसोदिया अतुल सिंह गौरव सिंह राहुल गुप्ता धीरेंद्र सिंह गिरजा शंकर जयकुमार मिश्रा पवन कुमार अवस्थी रोहित वाजपेई शोभित वाजपेई विकास शुक्ला संदीप वर्मा अभय प्रताप सिंह अरुण कुमार अंकित बाजपेई शिवांशु बाजपेई सक्षम गुप्ता श्याम जी गुप्ता श्यामू भारती गौरव दिवाकर किरण भारती अजय वर्मा अवधेश मिश्रा सौरभ पांडे संतोष मिश्रा बृजेश मिश्रा आदि आदि लोग मौजूद रहे।