Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: पति द्वारा ससुराल पहुंचकर पत्नी तथा उसकी बहन के साथ मारपीट को लेकर उदयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के पूरे गंगा अहीर बडहुंआ निवासिनी निशा यादव पत्नी अनिल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस दिसंबर को वह अपने मायके मे मौजूद थी। इसी बीच उसका पति अनिल कुमार यादव पुत्र रामअभिलाष निवासी ग्राम देउम पूरब थाना सांगीपुर अपने ससुराल पहुंचा। तहरीर में कहा गया है कि पीडिता के पति ने अपनी सास से जमीन का बैनामा करने को कहा। मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता व उसकी बहन मानसी के साथ मारपीट की गयी। शोर मचाने पर आरोपी ने घर में रखी कुर्सी को तोडते हुए गालीगलौज के साथ जानलेवा धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा तोडफोड एवं धमकी का केस दर्ज किया है।