Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) डीएम ने पूजा एवं विधि विधान से ईट रखकर पक्के चकमार्ग के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, पक्के चकमार्ग से बदलेगी तस्वीर, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा। दिनांक 29 दिसंबर 2025 को जनपद के विकास खंड पचपेड़वा के थारू जनजाति बहुल ग्राम परशुरामपुर में वर्षों से प्रतीक्षित पक्के चकमार्ग निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा विधि-विधान के साथ ईंट रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। पक्के चकमार्ग के निर्माण से अब ग्रामीणों का आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं सर्वसुलभ होगा। खेतों तक पहुँच, कृषि कार्य, बच्चों की स्कूल आवाजाही, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत—हर क्षेत्र में यह मार्ग ग्रामवासियों के जीवन को आसान बनाएगा।
वन अधिकारों को मिला सम्मान-डीएम की पहल से मिला एफआरए लाभ
जिलाधिकारी की पहल पर वन विभाग के माध्यम से ग्रामवासियों को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के अंतर्गत उनके अधिकार सुनिश्चित कराए गए। इससे थारू जनजाति के परिवारों को कानूनी सुरक्षा व आजीविका का आधार प्राप्त हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। प्रशासन की इस संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका से ग्रामीणों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, एसडीएम तुलसीपुर, खंड विकास अधिकारी पचपेड़वा, ग्राम प्रधान व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।