Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वालीवाल में मितराज स्पोर्ट्स स्कूल की टीम ने मारी प्रथम स्थान की बाजी
डिस्कस थ्रो में मंजू कुशवाहा ने प्रथम व दीपा ने बनाया द्वितीय स्थान
JHANSI NEWS : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत केंद्र झांसी के तत्वावधान में एवं जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह के नेतृत्व में युवा मंडल लुधियाई के सहयोग से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक चिरगांव नगर में संचालित मितराज स्पोर्ट्स स्कूल के खेल परिसर मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों/टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करुणेश बाजपेई भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि बचपन प्ले स्कूल के प्रबंधक राहुल मोहित कनकने रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान पुरुष वालीवाल, महिला खो-खो, पुरुष 100 मीटर दौड़, महिला 100 मीटर दौड़,पुरुष व महिला डिस्कस थ्रो सहित अन्य खेल स्पर्धाएँ कराई गईं। प्रतिभागियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल कौशल का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों/टीमों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र एवं गोल्ड व सिल्वर मैडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में माय भारत केंद्र के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों,शिक्षकों और स्थानीय सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस प्रकार के खेलों से युवा/युवतियों में सर्वांगीण विकास होता है।
वही वॉलीबॉल में कैप्टन नकुल मितराज स्पोर्ट्स स्कूल की टीम विजेता एवं कैप्टन संस्कार सरदार पटेल इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।महिला 100 मीटर दौड़ में तमन्ना पाल प्रथम, दिव्या राजपूत द्वितीय एवं पुरुष 100 मीटर दौड़ में तरुण शर्मा प्रथम निखिल कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे तथा पुरुष डिसकस थ्रो में अमितेश पाल प्रथम निखिल कुशवाहा द्वितीय तथा महिला डिस्कस थ्रो में मंजू कुशवाहा प्रथम दीपा कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहीं। वही खो खो में कैप्टन तमन्ना पाल की टीम विजेता एवं कैप्टन खुशी की टीम उप विजेता रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता मितराज स्पोर्ट्स स्कूल के प्रबंधक मोहित कनकने ने की।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मंडल लुधियाई अध्यक्ष बृजेन्द्र कुशवाहा ने किया।इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अंकित श्रीवास्तव झांसी,रविन्द्र कुमार युवा मंडल लुधियाई उपाध्यक्ष,रघुराज राजपूत,गौरव सेठ,बृजेश पाल,रविधर, अर्पित खर्द,अजय सोनी,अमित राजपूत राघवेंद्र,करन कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा आदि लोगों के साथ सैकड़ों युवा/युवतियां मौजूद रही।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बृजेन्द्र कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।