Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
HARIDWAR NEWS: (राजकुमार केसरवानी) शैक्षिक उन्नयन श्रृंखला के तहत नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) की हरिद्वार जनपद इकाई ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आज सुभाषनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रकृति चित्रण पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता के उपरांत सर्वश्रेष्ठ कलाकृति बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया. गया. जिसमें पांचवी कक्षा के वर्ग में कु. महिमा ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा एक से पांच तक के अन्य वर्गों में रौनक, राजवीर, राधा, ममता, रिंकी, आकृति, गीता, आंचल वंदना और अर्चना ने भी सुन्दर चित्र बना कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये. प्रतियोगिता के दौरान छोटे-छोटे बच्चों में कला व प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर यूनियन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा को कम नहीं आंका जाना चाहिए। इन बच्चों में भविष्य के कलाकार छिपे हुए हैं। जिन्हें मिट्टी के घड़ों की तरह संवारने का काम इनके शिक्षक बखूबी कर रहे हैं। कार्यक्रम में यूनियन की जिलाध्यक्ष सुदेश आर्या, महासचिव मुकेश कुमार सूर्या, सूर्या सिंह राणा, भगवती प्रसाद गोयल, गणेश भट्ट, प्रभाष भटनागर आदि ने भी अपने विचार रखे. गौरतलब है कि नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नएलिस्ट्स (NUJ Uttarakhand) विद्यार्थियों की प्रतिभा विकास के लिए विगत कई वर्षों से चित्रकला, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों पर नियमित रूप से इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रही है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल मल्होत्रा, सहायक अध्यापक जगदंबे रानी, नीलम नौटियाल, गीता नेगी, और सुरभि नेगी आदि भी उपस्थित रहे.