Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
वन विभाग हलिया रेन्ज के वनकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जिला कार्यालय से कलेक्टेट तक हल्ला बोल पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर छः सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य राजस्त अधिकारी देवेन्द्र सिंह को मांग पौत्र सौपा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने वन विभाग हलिया रेन्ज के वनकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता करने व मारने पीटने करने वाले कर्मियों का मन बढ़ गया है। आये दिन सूखी लकड़ी बिनने गई महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है। कहा कि दो नामजद सहित 15 महिलाओं पर लगाये गये वन अधिनियम की मुकदमा को हटाया जाय साथ ही वनजीव प्रतिपालक भाष्टकर प्रसाद पाण्डेय को निस्तान्तरण किया जाय। शीतलहर को देखते हुये जनपद में अलाव की व्यवस्था व कम्बल का वितरण कराया जाय। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हलिया विकास खण्ड क्षेत्र के वन्यकर्मी शिवम सिंह व संदीप कुमार, कमला के खिलाफ कार्यवाही की जाय और कहा कि मगरदा जंगल में 25 दिसम्बर को सूखी लकड़ी बिनने गई महिलाओं की पिटाई करना अत्यन्त ही निन्दनीय है। इसकी जितनी निदा की जाय उतनी ही कम है। कहा कि हलिया विकास खण्ड के हलिया पहाड़ी कोल बस्ती की महिलायें मगरदा जंगल में सूखी लकड़ी बिनने गई थी। वन विभाग के फारेस्ट गार्ड शिवम सिंह व वाचर कमला व सूरज द्वारा महिलाओं को मारा पीटा गया तथा जातिसूचक गाली भी दी गई। नाबालिग लड़कियों के साथ अभद्रता भी किया गया। वनकर्मियों ने बेरहमी से रामरती पत्नी लल्लन, कौशल्या पत्नी विजय, लालती पुत्री अशोक, अनिल कुमार सीतानी व शिवप्रसाद छोटू को बेरहमी से पिटाई की। वनकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय जिससे लोगो को न्याय मिल सके। इस मौके पर हल्ला बोल प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, कीर्ति कोल, लल्लू शुक्ला, दामोदर मौर्या, सुरेन्द्र पटेल, आदर्श यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, राजेश भारती राजेन्द्र सिंह पटेल, राणा प्रताप सिंह, सोकिम अहमद, शहनवाज खान, परवीन बानो, राज नरायन निराला, रमाशंकर कोल, वन्दना गुप्ता, बलराम यादव, शान्ति देवी, इन्दू कुमारी, मेवालाल प्रजापति, सुनीता यादव, वन्दना गुप्ता, प्रजापति, जमाल अहमद, रामराज यादव, सावित्री देवी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।